मथुरा : 2763 मैट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की मिली रैक
मथुरा : 2763 मैट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की मिली रैक
मथुरा । सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने अवगत कराया है कि 22 अगस्त को जनपद में इफको डीएपी की रैंक प्राप्त हुई है, यह रैंक कुल 2763 मैट्रिक टन की है, डीएम सीपी सिंह के निर्देशन में इसका आवंटन कराकर उर्वरक बिक्री केन्द्रों तथा सहकारी समितियों पर प्रेषण किया जा रहा है, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अभिषेक कुमार मिश्र, अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर गुलाम मुही, सहायक विकास अधिकारी (सह) सुरेन्द्र सिंह तथा क्षेत्रीय प्रबंधक इफको सतबीर सिंह द्वारा मथुरा जंक्शन स्थित रैक पॉइन्ट का भ्रमण किया गया तथा उर्वरक प्रेषण की समीक्षा की गई ।
(35).jpg)
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि रैक में से कुल 91 सहकारी समितियों, संस्थाओं को आवंटन हुआ है जिनका प्रेषण कराया जा रहा है, रैक प्राप्त होने से जनपद में डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है, किसान अपनी मांग के अनुसार अपनी क्षेत्र की समिति से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं तथा जनपद में प्रत्येक सहकारी समिति पर यूरिया एवं फॉस्फेटिक उर्वरक की पर्याप्त स्टॉक है, अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक इफको ने किसानों से अपील की है कि वे इफको नैनो डीएपी तथा नैनो यूरिया का भी अधिकाधिक प्रयोग करें जिससे रासायनिक उर्वरकों के स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के होने वाले कुप्रभावों से बचा जा सके, समितियों पर सरकार की मंशानुरूप नैनो डीएपी तथा नैनो यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता भी है ।







.jpeg)











