जन्माष्टमी : इस बार "प्लास्टिक मुक्त भंडारा" रहेगा मुख्य संदेश
जन्माष्टमी : इस बार "प्लास्टिक मुक्त भंडारा" रहेगा मुख्य संदेश
मथुरा । अभियान के माध्यम से भंडारा आयोजकों को स्वच्छता, जिम्मेदार कचरा प्रबंधन, बेहतर व्यवस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भंडारा संचालकों से अपील की है कि प्लास्टिक के ग्लास, बोतल, प्लेट, सजावटी सामग्री एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग से यथासंभव बचा जाए, अभियान का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं की सेवा और आस्था के साथ साथ ब्रज की स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी निभाई जाए ।
(42).jpg)
अभियान के दौरान कई भंडारा आयोजकों ने स्वच्छता को केवल आयोजन व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जागरूकता से भी जोड़ा, खंडेलवाल यूथ फेडरेशन द्वारा तैयार की गई स्वच्छता जागरूकता वीडियो प्रस्तुति, स्माइल फॉर ऑल फाउंडेशन द्वारा लगाए गए स्वच्छता संदेश वाले पोस्टर तथा जमुना विहार कॉलोनी द्वारा संचालित प्लास्टिक मुक्त प्याऊ को विशेष सराहना मिली, इसी क्रम में नमित मित्तल, शशांक गर्ग एवं सचिन खंडेलवाल ने वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं जिम्मेदार भंडारा आयोजन के प्रति जागरूक किया ।
नगर निगम मथुरा वृन्दावन ने सभी भंडारा संचालकों से अपील की है कि वे 25 अगस्त तक अपने भंडारे की अनुमति प्रक्रिया पूर्ण कर लें, समय से अनुमति मिलने पर प्रशासन को भंडारों के स्थान निर्धारण, सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलेगी, इससे अंतिम समय में होने वाली अव्यवस्थाओं को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा ।







.jpeg)











