राष्ट्रीय दिव्यांग सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, लगाई गुहार
राष्ट्रीय दिव्यांग सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, लगाई गुहार
-जिलाधिकारी से की ई रिक्शा चालकों की समस्याओं के समाधान की मांग
मथुरा । राष्ट्रीय दिव्यांग सेना ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायत-पत्र सौंपकर दिव्यांग ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की, इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या में दिव्यांग ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें रोज़गार और संचालन से जुड़ी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
(40).jpg)
संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि दिव्यांग चालकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा संचालन से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए, उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से राहत और सहयोग मिलने से सैकड़ों दिव्यांग परिवारों की आजीविका सुरक्षित हो सकेगी, राष्ट्रीय दिव्यांग सेना का कहना है कि ई-रिक्शा केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि दिव्यांगों के लिए सम्मानजनक रोज़गार और उनके परिवार की आय का मुख्य आधार है इसलिए उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना आवश्यक है, संगठन ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे जिससे दिव्यांग ई-रिक्शा चालकों को राहत मिल सके ।







.jpeg)











