सफाईकर्मी से उलझना पड गया भारी, थाने में दी तहरीर
सफाईकर्मी से उलझना पड गया भारी, थाने में दी तहरीर
-सफाई कर्मचारी से मारपीट से उग्र कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग
मथुरा । सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित औरंगाबाद की कृष्ण धाम कॉलोनी में सोमवार को सुबह करीब शाढ़े दस बजे नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी से उलझना भारी पड गया, घटना के बाद आक्रोशित सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के साथ सदर बाजार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जानकारी के अनुसार, पीड़ित सफाई कर्मचारी कृष्ण धाम कॉलोनी में सफाई कार्य कर रहा था ।
(44).jpg)
आरोप है कि इसी दौरान कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे गाली दी गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अन्य सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई, एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी अपनी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के साथ सीधे सदर बाजार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ।
मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सदर बाजार त्रिपुरेश कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई, इस बीच गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने आरोपी के घर के दरवाजे के सामने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से कूड़ा भी डाल दिया, सिविल लाइन चौकी प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि पीड़ित सफाई कर्मचारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
तहरीर में कृष्ण धाम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है, पुलिस तहरीर और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, इस घटना के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है, वे आरोपी के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं ।







.jpeg)











