सडक हादसे में चिकित्सक की मौत, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
सडक हादसे में चिकित्सक की मौत, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
मथुरा । जनपद के कस्बा फरह निवासी डॉ0 प्रेम सिंह का मंगलवार देर शाम 7 बजे सड़क हादसे में घायल होने पर देर करीब एक बजे उपचार के दौरान निधन हो गया, यह दुर्घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर रेलवे पुल के पास हुई, डॉ. सिंह मथुरा में निजी कार्य निपटाकर अपनी बाइक से फरह स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ ।
(62).jpg)
सूचना मिलने पर रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल डॉ0 प्रेम सिंह को तत्काल स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया, स्वर्ण जयंती अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें फरह के रामा अस्पताल रेफर कर दिया गया, परिजन उन्हें रामा अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उनका निधन हो गया, चिकित्सक के निधन की खबर से परिवार और फरह कस्बे में शोक व्याप्त है ।
डॉ0 प्रेम सिंह फरह में अपना निजी क्लीनिक संचालित करते थे और क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे, मंगलवार को वह किसी निजी कार्य से मथुरा गए थे, कार्य समाप्त कर फरह लौटते समय रेलवे पुल के पास यह हादसा हुआ, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस के अनुसार, दुर्घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश जारी है, पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)











