हवन पूजन के साथ हुआ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

हवन पूजन के साथ हुआ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ
  मथुरा । श्रावण पूर्णिमा विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष में संस्कृत भारती द्वारा 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है, संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित सोहम् आश्रम में परम् पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज एवं स्वामी गौरवानन्द जी महाराज के सानिध्य में वैदिक विधि विधान के साथ हवन पूजन कर किया गया ।


   इस अवसर पर संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मंत्री डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, हरस्वरुप यादव, गौरव गौतम रामदास चतुर्वेदी शास्त्री अन्चल, अक्षित,नितेश, विकास आदि भारी संख्या में सोहम् आश्रम एवं केशव वेद विद्यालय के वेदपाठी छात्रों ने हवन में आहुति दे कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए संस्कृत सप्ताह को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रार्थना की, इसके पश्चात संस्कृत भाषा के प्रति जनसाधारण में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से वृन्दावन अटल्ला चौराहा स्थित श्री राम मंदिर से परिक्रमा मार्ग स्थित सोहम् आश्रम तक संस्कृत जागरुकता शोभायात्रा निकाली गई ।


  शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम्,ग्रहे ग्रहे संस्कृत भाषा,कंठे कंठे संस्कृत भाषा  के नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया तथा संस्कृत भाषा के सस्वर गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया स्थानीय लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा पर भारी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, शोभायात्रा का समापन धर्मसभा के साथ सोहम् आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज की अध्यक्षता में किया गया ।
   धर्मसभा में स्वामी गौरवानन्द जी महाराज, रघुनाथ दास महाराज, स्वामी महेशानंद महाराज, स्वामी रामानंद जी महाराज भागवताचार्य रामविलास चतुर्वेदी, डा0 धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, डा0 गौरव गौतम, गंगाधर अरोड़ा, प्रधानाचार्य डा0 रविन्द्र शर्मा, सुधाकर द्विवेदी, विपुल आदि ने विचार व्यक्त करते हुए संस्कृत भाषा को जनसाधारण की भाषा बनाने व युवाओं में संस्कृत भाषा प्रति आकर्षण पैदा करने के उद्देश्य से जन जन में संस्कृत भाषा के प्रचार की आवश्यकता पर बल दिया, संचालन आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने किया, धन्यवाद ज्ञापन रामदास चतुर्वेदी शास्त्री ने किया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1991213
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.