खुलासा : मुख्य आरोपी और दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

खुलासा : मुख्य आरोपी और दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार 
-कोसीकलां में रविवार को हुई थी 12 करोड़ की चोरी, 7 किलो सोना, 11 लाख नकदी बरामद
  मथुरा । कोसीकला में जुगल किशोर ज्वैलर्स में रविवार को हुई लगभग 12 करोड़ रुपये की चोरी का मथुरा पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया, पुलिस की बडी सफलता रही कि सात किलो 120 ग्राम सोना एवं 11 लाख रुपये नकद किये बरामद कर दो महिलाओं सहित कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने डीवीआर और लॉकर की चाबी भी बरामद कर ली है, प्रेसवार्ता में एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने पूरे मामले का मीडिया के समाने खुलासा किया ।
   पत्रकार वार्ता में डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी ग्रामीण ग्रामीण सुरेश चन्द रावत, एएसपी राकेश यादव एसटीएफ आगरा इकाई, सीओ छाता भूषण वर्मा आदि भी मौजूद थे, पुलिस ने मंगलवार को समय 12.59 गोपालबाग थाना कोसीकलां जनपद मथुरा से मुख्य अभियुक्त विष्णु उर्फ पप्पू सोनी पुत्र कमल सोनी निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा व थाना कोसीकलां उम्र करीब 27 वर्ष व सह अभियुक्त मोहन सोनी पुत्र कमल सोनी निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा व थाना कोसीकलां उम्र करीब 22 वर्ष व दो महिला सह अभियुक्ताओं को चोरी के माल 7.05 किलोग्राम सोना एवं 11 लाख रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया ।
  थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में 13 सितम्बर की रात को रात के करीब 10 बजे से सुबह 10 बजे के मध्य हुई लगभग 12 करोड़ रुपये के मूल्य के सोने की बड़ी चोरी की घटना में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही की गई, घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीआईजी आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पहुंचकर घटना की कमान संभाली गई तथा लगातार घटना की मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया गया, जनपद मथुरा की विभिन्न टीमों एसटीएफ टीम, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम के साथ कई टीमों को लगाया गया था ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2023273
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.