रिवर रैंचिंग कार्यक्रम : यमुना में छोड़े 50 हजार मछली फिंगरलिंग्स

रिवर रैंचिंग कार्यक्रम : यमुना में छोड़े 50 हजार मछली फिंगरलिंग्स 
   मथुरा । यमुना नदी की स्वच्छता, जलीय पारिस्थितिकी संतुलन और प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से गोकुल बैराज पर एक विशेष रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के तहत यमुना नदी में 50,000 मछली के बच्चे (फिंगरलिंग्स) प्रवाहित किए गए, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने नाव के माध्यम से नदी में मत्स्य बीज छोड़कर किया ।
   अभियान के दौरान विशेष सुरक्षा और तकनीक के साथ 250 पैकेटों में 50,000 मत्स्य बीज लाए गए थे जिसमें प्रति पैकेट 200 मछली के बच्चे शामिल थे, इन मछलियों के जरिए यमुना नदी में नाइट्रोजन युक्त प्रदूषण को कम करने और जैव नियंत्रण से नदी को शुद्ध करने का प्रयास किया जाएगा, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यमुना को स्वच्छ और संतुलित बनाने के लिए यह पहल की गई है, ये मछलियां बड़ी होकर नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेंगी और स्थानीय मछुआरों व मत्स्य पालकों की आजीविका को संबल प्रदान करेंगी ।
   सहायक निदेशक मत्स्य (मथुरा) श्रीमती आकांक्षा ने बताया कि इस पहल से जलीय पर्यावरण और जैव विविधता में सुधार होगा, जिससे क्षेत्र में मछली उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, कार्यक्रम में फिश इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री विनोद चौधरी, गौरव अग्रवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, समापन पर यमुना का संरक्षण, मत्स्य संपदा का संवर्धन और जन-जन का विकास का संकल्प दोहराया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2023279
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.