हेल्थ ऑन फिंगर टिप्स विषय पर किया गया जागरूक

हेल्थ ऑन फिंगर टिप्स विषय पर किया गया जागरूक
   मथुरा । किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड. विभाग में मेंटोर मेंटी कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के विकास तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हैल्थ ऑन फिंगर टिप्स विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, मेंटोर मेंटी व्यवस्था का उद्देश्य छात्राओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी शैक्षिक, व्यक्तिगत, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं को समझना तथा मार्गदर्शन एवं समाधान उपलब्ध कराना है ।
  इस सत्र के माध्यम से छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं रोकथाम के लिए जागरूक किया, कार्यक्रम में हास्य योग परिवार के संस्थापक और मथुरा रिफाइनरी के गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी, डॉ0 राजेश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे, उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता, नियमित दिनचर्या और उचित स्वास्थ्य आदतों का विशेष महत्व है।   
  कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. तनूजा अग्रवाल का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा, उनके निर्देशन में मेंटोरदृमेंटी सत्र की रूपरेखा तैयार की गई तथा छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जागरूकता विषय का चयन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया, उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से ऐसे जागरूकता सत्रों में सहभागिता करने तथा प्राप्त जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कोमल वार्ष्णेय द्वारा किया गया ।
  कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ0 रेखा रानी द्वारा मुख्य वक्ता डॉ0 राजेश अग्रवाल का पटुका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, डॉ0 रीना दुबे ने उन्हें गणेश जी का चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया, छात्राओं ने मुख्य वक्ता से विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया,  कार्यक्रम का समापन श्रीमती प्रतिमा कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2023267
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.