श्री गिरिराज धरण के साथ गुंजे आयो लाल झूलेलाल के जयकारे
श्री गिरिराज धरण के साथ गुंजे आयो लाल झूलेलाल के जयकारे
मथुरा । राधे-राधे की गूंज और श्री गिरिराज धरण के जयकारों के मध्य भगवान झूलेलाल के अनुयायी सिंधी समाज के सैकड़ों नर नारी, बच्चें बुर्जग श्री गिरिराज धरण की शरण में पहुंचकर भक्तिभाव के साथ ब्रज लोक नृत्य करते हुए ऐसे झूमे कि प्रभु भक्ति का अनुपम दृष्य नजर आने लगा । (69).jpg)
कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, महामंत्री बसंत मंगलानी, मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी तथा संयोजक मंडल में शामिल प्रदीप उकरानी, सुरेश मेठवानी, कन्हैयालाल भाईजी, जितेंद्र लालवानी, भगवान दास.मगवानी, हरीश चावला, राजेश खत्री, महेश घावरी, कंहैयालाल एडवोकेट, लक्ष्मण वाधवानी आदि ने गोवर्धन के माधव पंडित और शिवम पंडित द्वारा श्री गिर्राज धरण की शिला का पंचामृत से अभिषेक कराया गया तदोंपरांत मनमोहक श्रंगार कर श्री गिरिराज जी की भावपूर्ण आरती की गयी ।
इस अवसर पर लोक कलाकार सुरेश चंद बंसल और मेघश्याम ने श्री गिर्राज धरण के पावन तराने गाए, वह आध्यात्मिक प्रस्तुतियां वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे, सिंधी भक्तजन भाव विभोर हो नाचने लगे, भगवान झूलेलाल के अनुयायी के रूप में प्रसिद्ध सिंधी समाज के सैकड़ों नर-नारी, बच्चें-बुर्जग ने श्री गिरिराज की शरण में पहुंच कर भक्तिभाव के साथ ब्रज लोक नृत्य किया, श्री गिरिराज धरण के सम्मुख छप्पन भोग के दर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, छप्पन भोग में आगरा से हीरालाल देवनानी, राज कोठारी, चंद्र प्रकाश सोनी, वासुदेव मंगलानी सहित सिंधी जनरल पंचायत के तुलसीदास गंगवानी, चंदनलाल आडवानी, एडवोकेट अनिता चावला, झामनदास नाथानी, सुदामा खत्री, अशोक अंदानी, विष्णू हेमानी, सुरेश मनसुखानी, गिरधारी नाथानी, मिर्चुमल कोतकवानी, अनिल मंगलानी, अशोक डाबरा, अमित आसवानी, तरूण लखवानी तथा सभी महिलाओं ने भी सामुहिक रूप से श्री गिरिराज जी की भावपूर्ण आरती की ।



















