श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत

श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत
   मथुरा । निर्माण और अन्य कार्यों में लगे मजदूरों को पंजीकृत करने के काम में श्रम विभाग जुटा हुआ है जिससे मजदूरों को उनके लिए लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, प्रदेश सरकार की मंशा है कि भवन निर्माण और अन्य श्रम कार्यों से जुड़े प्रत्येक पात्र मजदूर को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के पंजीकरण का अभियान चलाया जा रहा है।
  विभाग की टीम मजदूरों के अलग-अलग कार्यस्थलों और अड्डों पर पहुंचकर उनका पंजीकरण कर रही है, चाहे मजदूर लेबर चौक पर काम करता हो, किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता हो या भवन निर्माण से जुड़े कार्य में लगा हो, वह पंजीकरण करा सकता है, सहायक श्रम आयुक्त राजकुमार ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए मजदूर को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो उपलब्ध कराना होगा, पंजीकरण के बाद पात्र श्रमिकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों को पंजीकरण से जोड़ना है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और श्रमिक हित से जुड़ी सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2039471
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.