अनंत चतुर्दशी : जैन मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

अनंत चतुर्दशी : जैन मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
   मथुरा । पर्युषण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना, अभिषेक एवं शांति धारा कर भगवान जिनेंद्र की आराधना की गई, मंदिरों में विशेष सजावट की गई और दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा, श्री 1008 जम्बूस्वामी दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र चौरासी में परम पूज्य स्थविर संत श्री 108 सुरत्नसागराचार्य महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं आत्मकल्याण की कामना की ।
  इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पर्युषण पर्व के दौरान किए गए संयम, तप, त्याग एवं आत्मचिंतन को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही तथा पूरा वातावरण भक्ति और धर्ममय बना रहा, श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए धर्म, संयम और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, इस अवसर पर परम पूज्य स्थविर संत श्री 108 सुरत्नसागराचार्य महाराज के ससंघ सानिध्य से श्रद्धालुओं को धर्मलाभ प्राप्त हुआ ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2034880
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.