ब्रजभाषा में रचित श्री सत्य नारायण कथा काव्य का किया विमोचन
ब्रजभाषा में रचित श्री सत्य नारायण कथा काव्य का किया विमोचन
मथुरा । हिंदी साहित्य विचार मंच एवं श्रीमद् भागवत पीठ के संयुक्त तत्वावधान में श्री सत्य नारायण कथा रचना ब्रजभाषा काव्य ग्रंथ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया, पूज्य संतों के कर-कमलों द्वारा ग्रंथ का विमोचन किया गया, इस अनुपम कृति के रचनाकार एवं हिंदी साहित्य विचार मंच के संस्थापक पं0 विनोद गौड़ आयुष हैं, जिन्होंने श्री सत्य नारायण की पावन कथा को ब्रजभाषा के काव्य रूप में प्रस्तुत किया है, समारोह की अध्यक्षता आचार्य पीठाधीश्वर, भागवत प्रभाकर पूज्य श्री मारुतिनंदनाचार्य श्रद्धेय श्री वागीश जी महाराज ने की । .jpg)
कार्यक्रम में पूज्य संत मोनी बाबा, अंतरराष्ट्रीय भागवत आचार्य कृष्ण चंद्र ठाकुर, रामकथा रसाचार्य ज्ञानेश गौड़, गोवर्धन से पूर्ण प्रकाश कौशिक महाराज सहित अनेक संत एवं गणमान्यजन मौजूद रहे, आशीर्वचन देते हुए महाराज श्री ने ब्रजभाषा में सत्य नारायण कथा के काव्य रूपांतरण को सराहनीय पहल बताया, उन्होंने कहा कि ऐसी साहित्यिक कृतियां नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और ब्रज की वाणी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं
कार्यक्रम में अखिल भारतीय गौड़ मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज शर्मा, वामन भगवान शोभायात्रा के संरक्षक संजय पिपरोनिया, ब्रह्मभारती पत्रिका के संपादक महेंद्र दत्त आचार्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र, संरक्षक रमेश गौड़ सहित साहित्यकार, ब्रज के कवि एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, सभी अतिथियों ने श्री सत्य नारायण कथा काव्य की सराहना करते हुए इसे ब्रज साहित्य की दिशा में महत्वपूर्ण कृति बताया, कार्यक्रम के अंत में रचनाकार विनोद गौड़ आयुष ने अतिथियों का सम्मान कर सभी का आभार व्यक्त किया ।



















