दीनदयाल धाम में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

दीनदयाल धाम में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
  फरह । सेवा संकल्प अभियान के तहत सूर्या फाउंडेशन एवं गोस्वामी चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया, शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम ने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए, शिविर में  175 लोगों ने भागीदारी की ।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल एवं गोस्वामी चिकित्सालय के संचालक डॉ0 देवेन्द्र गोस्वामी एवं सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा एवं सर्वाेदय हॉस्पिटल के डॉ कुशाल गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ0 अतुल चौधरी इंटरनल जनरल फिजिशियन, डॉ0 श्वेता पनवार स्त्री रोग विशेषज्ञ व मैनेजमेंट से अनुज गोस्वामी के  द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों का स्वस्थ्य बने रहना अत्यंत आवश्यक है, इसके समय पर वे जांच कराएं, गोस्वामी चिकित्सालय के संचालक डॉ0 देवेन्द्र गोस्वामी ने सर्वाेदय हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया, शिविर के दौरान राजकुमार झा, भगवत स्वरूप, सौम्य कुमार, रवीना, रूबी चौहान, तन्नू कुमारी, यतेंद्र कुमार, हरीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2034876
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.