स्पेयर पार्ट्स के गोदाम से 85 किलो गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार

स्पेयर पार्ट्स के गोदाम से 85 किलो गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार
-तस्करी में प्रयोग होने वाली कार, स्कूटी, 6 मोबाइल और नकदी की बरामद 
  मथुरा । बलदेव में स्पेयर पार्टस के गोदाम में गांजा भरा मिला है, यहां से गांजा अन्य लोगों तक पहुंचाया जाता था, थाना बलदेव पुलिस, स्वॉट व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पांच लोगों को 85 किलो 260 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, गांजे की तस्करी में प्रयुक्त की जा रही एक स्कूटी, एक स्विफ्ट कार, पांच हजार रुपये व छह मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं । 
   शुक्रवार को कटारा मैरिज होम के पास दाऊजी स्पेयर पार्टस की दुकान मालिक के गोदाम से विष्णु पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी शैलखेड़ा थाना बल्देव, विष्णु कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी पालीखेड़ा थाना हाइवे, गजेन्द्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी पालीखेड़ा थाना हाइवे, चन्द्रवीर पुत्र हरवीर सिंह निवासी एटीवी सुशान्त लोक थाना हाईवे व सोना पुत्र जन्नो निवासी नगला जन्ट थाना हाईवे को गिरफ्तारी किया गया ।
  इस कार्यवाही को करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा थाना बल्देव, वरिष्ठ एसआई सुबोध कुमार भारद्वाज थाना बल्देव, एसआई महावीर सिंह प्रभारी मय स्वॉट टीम, एसआई संदीप चौधरी प्रभारी मय एसओजी टीम, एसआई अमित कुमार राय थाना बलदेव, एसआई आलोक कुमार मिश्रा थाना बल्देव, एसआई वीर सिंह यादव थाना बल्देव, एसआई रविन्द्र सिंह थाना बल्देव आदि पुलिसकर्मी थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2034884
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.