विद्युत विभाग ने 16 हजार उपभोक्ताओं को भेजे नोटिस

विद्युत विभाग ने 16 हजार उपभोक्ताओं को भेजे नोटिस
-विभागीय जांच तेज, बकाया जमा नही करने पर होगी कुर्की की कार्यवाही
  मथुरा । विद्युत विभाग की नजर अब बडे बकायेदारों पर टिक गई है, विभाग ने ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं को चिन्हित किया है जिन्होंने लम्बे समय से बिल जमा नहीं किया है और बकाया लाखों में पहुंच गया है, विद्युत विभाग की ओर से जनपद के 8 डिवीजन में ऐसे 16 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किये गये हैं, नोटिस जारी करने के बाद जनपद के राजस्व विभाग की मदद से कुर्की की कार्यवाही की जा सकती है ।
  बिजली चोरी और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने अभियान तेज कर दिया है, अनुरक्षण माह के तहत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर मीटर, बिजली लाइनों और खंभों की जांच की जा रही है, खराब मीटरों को बदलने के साथ ही उपभोक्ताओं से बकाया बिल भी जमा कराया जा रहा है, विभाग की टीमें उन उपभोक्ताओं पर विशेष नजर रख रही हैं, जिन पर लंबे समय से बिजली का बकाया है या बिजली चोरी की शिकायत मिल रही हैं, जांच में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं ।
  अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मामलों में नोटिस मिलने के बाद उपभोक्ता बकाया राशि जमा कर देते हैं, बिजली चोरी या बकाया मिलने पर पहले धारा-3 के तहत नोटिस दिया जाता है, इसके बाद भी भुगतान नही करने या बिजली चोरी जारी रखने पर धारा-5 के तहत कार्रवाई की जाती है, इसमें जिला प्रशासन के स्तर से संपत्ति की कुर्की तक के आदेश दिए जा सकते हैं, हालांकि विभाग के अनुसार अधिकांश मामले नोटिस और बकाया भुगतान के स्तर पर ही निस्तारित हो जाते हैं, मथुरा जिले में विद्युत विभाग के कुल आठ डिवीजन हैं ।
   वित्तीय वर्ष 2026 में अब तक प्रत्येक डिवीजन में सेक्शन-3 और सेक्शन-5 के तहत करीब 1700 से 2000 नोटिस भेजे जा चुके हैं, इस तरह सभी आठ डिवीजन में बड़ी संख्या में नोटिस जारी कर बकाया राजस्व की वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है, कमर्शियल चीफ इंजीनियर सूर्योदय कुमार वर्मा ने बताया कि अनुरक्षण माह के तहत बिजली लाइनों, खंभों, मीटरों और विभागीय मशीनरी की जांच की जा रही है, अभियान की शुरुआत विभाग के कार्यालयों और परिसरों से की गई है, उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2034881
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.