शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
मथुरा। टीईटी उत्तीर्ण और शिक्षक पद की योग्यता रखने वाले करीब 80 से 90 हजार शिक्षामित्र का सीधे शिक्षक पद पर समायोजन करने की मांग कर रहे हैं, शिक्षामित्रों का कहना है कि जब विभाग के अंदर ही समान योग्यता वाले शिक्षामित्र हैं तो बाहर से भर्ती करने की जरूरत नहीं है, संघ ने शिक्षामित्रों को 11 महीने के स्थान पर 12 महीने का मानदेय देने, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग भी रखी, पिछले 10 वर्षों में असमय मृत्यु का शिकार हुए शिक्षा मित्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की मांग की गई ।.png)
जिला संरक्षक दीपक गुप्ता ने कहा कि मांगों पर सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया तो नवंबर में लखनऊ में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष खेम सिंह चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, दर्जनों शिक्षा मित्र बट वृक्ष से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, यहां जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर साक्षी शर्मा को सौंपा गया, जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षा मित्रों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 3 जनवरी 2025 के शासनादेश का पालन करते हुए शिक्षा मित्रों के स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाए, शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को भी शामिल किया जाए, इसके अलावा टीईटी उत्तीर्ण और शिक्षक पद की योग्यता रखने वाले करीब 80 से 90 हजार शिक्षा मित्रों का सीधे शिक्षक पद पर समायोजन करने की मांग की गई, प्रदर्शन में जिला महामंत्री मुंसिफ अली, रामकुमार चौधरी, ठाकुर योगेंद्र सिंह, राजकुमार चौधरी समेत दर्जनों शिक्षा मित्र मौजूद रहे ।



















