संचारी रोगों की रोकथाम को अभियान चलायेगा स्वास्थ्य विभाग

संचारी रोगों की रोकथाम को अभियान चलायेगा स्वास्थ्य विभाग
-जनपद में अक्टूबर के पूरे महीने में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
   मथुरा । अक्टूबर मौसम में बदलाव का महीना है, ऐसे में संचारी रोगों से निपटना बड़ी चुनौती होती है, स्वास्थ्य विभाग अन्तर्विभागीय सहयोग से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे महीने चलागा, वहीं 12 से 31 अक्टूबर तक जनपद में दस्तक अभियान चलाया जाएगा, गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से विधायक श्रीकांत शर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया ।
   वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु साफ सफाई अपनाने, जल जमाव नही होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने आदि की अपील जनमानस से की जिससे डेंगू, मलेरिया आदि रोगों से बचाव किया जा सके, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई रैली में विभाग के कर्मचारियों यथा प्रशिक्षु एएनएम कार्यकत्री के साथ-साथ शहरी आशा, वाल विकास सेवा विभाग की आंगनवाडी कार्यकत्रियों, नगर-निगम मथुरा-वृन्दावन के कर्मचारियों द्वारा बडे पैमाने पर बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया ।
    इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधा वल्लभ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉप रामगोपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डॉ0 अनुज चौधरी, समस्त उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाप चित्रेश, डा0 रोहितास मीना, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ0 रोहिताश तेवतिया, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ0 अनुज यादव, जिला मलेरिया अधिकारी चन्द्र प्रकाश मिश्र, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, एपीडेमिऑलोजिस्ट डॉ0 हिमांशु मिश्रा, डीसीपीएम पारुल शर्मा, अर्बन कॉर्डिनेटर फौजिया खानम एवं मलेरिया निरीक्षक संतोष तिवारी, राहुल सिंह सिसौदिया, अनिल कुमार वर्मा, अजय कुमार पीएसआई एवं मलेरिया कर्मचारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2044114
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.