राया रामलीला कमेटी द्वारा किया गया कार्ड का विमोचन
राया रामलीला कमेटी द्वारा किया गया कार्ड का विमोचन
राया (मथुरा) । श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही भगवान श्री राम की पावन लीला का मंचन 6 अक्टूबर से रामलीला मंच पर किया जाएगा जिसका गुरुवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन कर कार्ड का विमोचन किया, कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने बताया कि 6 अक्टूबर को साय चार बजे रामलीला मैदान में गणेश पूजन व ध्वजारोहण के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा । .png)
उसके बाद रात्रि को 8 बजे से रामलीला का मंचन गिर्राज कृष्ण एबं रामलीला मण्डल द्वारा किया जायेगा, 12 अक्टूबर को रामबारात, 19 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति 20 अक्टूबर को राया का प्रसिद्ध काली मेला 21 अक्टूबर को रावण मेला आकर्षण का केंद्र रहेंगे, इस दौरान रविकांत वर्मा, नरेश रावत, सुधीर व्यास, मनोज वार्ष्णेय, कालीचरन अग्रवाल, वेदांत शर्मा, पुनीत चौबे, चन्द्र शेखर सिंह, सरवन अहमद, पीयूष शर्मा, नितेश पाठक, आनन्द शर्मा, संजय गोयल, आकाश शर्मा, सागर वर्मा, निखिल कंसल, खुशीराम सैनी आदि मौजूद रहे ।



















