अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल, कराया भर्ती

अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल, कराया भर्ती
   मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्र में मांट पानीगांव रोड़ पर वैभव पैट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर आरजे जीरो पांच टीए तेईस तेईस एक अर्टिगा गाड़ी और बाइक में आमने-सामने की ज़ोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार किशोर घायल हो गया, वहीं घायल हुए बाइक सवार लगभग 18 वर्षीय किशोर प्रशांत पुत्र स्वर्गीय सतीश निवासी पानीगांव थाना जमुनापार को उपचार हेतु आनन-फानन में परिजन और गाड़ी चालक वृन्दावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे ।
   जहां किशोर की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है, वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार राजस्थान नम्बर की एक अर्टिगा गाड़ी वृन्दावन की ओर से सवारी लेकर आ रही थी और मांट की तरफ जा रही थी जबकि बाइक सवार किशोर प्रशांत पुत्र स्वर्गीय सतीश निवासी पानीगांव वैभव पैट्रोल पंप से वृन्दावन की ओर जा रहा था, इसी दौरान मांट पानीगांव रोड़ पर दोनों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई ।
   जानकारी के मुताबिक लगभग 18 वर्षीय किशोर टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर गाड़ी के अगले शीशे में होकर पार हो गया और गाड़ी के अंदर जा घुसा, हादसे को देख मौके पर आस-पास के लोगों और दुकानदारों एवं राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और कार चालक को पकड़ लिया, जहां कार चालक ने भीड़ को एकत्रित होते देख अपनी सूझ-बूझ दिखाई और प्रशांत पुत्र स्वर्गीय सतीश को घायलवस्था में वृन्दावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब किशोर की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2044107
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.