केआर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाल मनाई गांधी जयंती
केआर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाल मनाई गांधी जयंती
-एनसीसी, एनएसएस एवं सांस्कृतिक समिति ने आयोजित किये कार्यक्रम
मथुरा । गांधी जयंती के अवसर पर किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में एनसीसी, एनएसएस की दोनों इकाइयों एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों को समझने तथा स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। 
प्राचार्य ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा कैडेट्स को स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक ने कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया, मेजर नूतन कुमार ने कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया जबकि सेकंड ऑफिसर विषम्भर दयाल ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं 2 अक्टूबर के महत्व पर प्रकाश डाला, स्वच्छता जागरूकता रैली में कैडेट्स ने विभिन्न स्वच्छता एवं देशभक्ति के नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, कैडेट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जनमानस को स्वच्छता अपनाने तथा अपने आसपास वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया ।.png)
रैली एवं कैडेटों के कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक द्वारा किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नवीन अग्रवाल सहित अन्य प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजक का डॉ वीरांगना सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनुराधा द्वारा किया गया, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं किशोरी रमण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।



















