खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण समिति के सदस्य बने नवीन
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण समिति के सदस्य बने नवीन
मथुरा । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उपभोक्ता अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन प्रकाश शर्मा को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की सर्वाेच्च केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है, भारत के राजपत्र में इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। .png)
उपभोक्ता अधिकार संगठन जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन प्रकाश शर्मा का इस राष्ट्रीय समिति में शामिल होना पूरे देश के उपभोक्ताओं और संगठन के लिए ऐतिहासिक क्षण है, यह मनोनयन सीधे भारत सरकार द्वारा किया गया है, जो संगठन की ईमानदारी और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी साख को दर्शाता है, जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की इस सर्वाेच्च समिति में देश से सिर्फ दो उपभोक्ता प्रतिनिधियों को स्थान मिलता है जिसमें अब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष देश भर के उपभोक्ताओं के अधिकारों और खाद्य सुरक्षा नीतियों पर सीधे केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगे, एड0 सत्यस्वरूप सारास्वत, मकशूर अली, विजय कुमार, महेश चौधरी आदि ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है ।



















