जीआरपी ने पकड़ी 2 महीने के बच्चे के साथ संदिग्ध महिला

जीआरपी ने पकड़ी 2 महीने के बच्चे के साथ संदिग्ध महिला
-जीआरपी ने कब्जे में लिया बच्चा, बाल कल्याण समिति को सौंपा
   मथुरा । रेलवे जंक्शन पर जीआरपी ने भवानी मंडी, जिला झालावाड़, राजस्थान निवासी एक महिला को उस समय पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जब वह गोद में दो महीने के बच्चे को लेकर कहीं जाने की फिराक में थी, जीआरपी की पूछताछ में संदेह बढता चला गया, इसके बाद जीआरपी ने बच्चे को महिला से लेकर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया, बच्चे को लेकर पडताल जारी है । 
  जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर एक महिला दो माह के बच्चे को लेकर ट्रेन का इंतजार करती दिखाई दी, महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उससे पूछताछ शुरू की, पूछताछ में महिला ने खुद को भवानी मंडी, जिला झालावाड़, राजस्थान निवासी बताया, पुलिस ने जब महिला से बच्चे के बारे में जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, महिला ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है और यह बच्चा उसे किसी अज्ञात महिला ने दिया है ।
   हालांकि वह न तो उस महिला का नाम-पता बता सकी और न ही बच्चे को सौंपे जाने की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दे पाई, महिला के बयानों में विरोधाभास और बच्चे के संबंध में स्पष्ट जानकारी नही मिलने पर जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया, पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है, जीआरपी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किसका है और उसे महिला तक पहुंचाने वाली अज्ञात महिला कौन है ? मामले की जांच जारी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2045468
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.