चंद्र सरोवर पर स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

चंद्र सरोवर पर स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
-स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छ ब्रज’ का संदेश, श्रद्धालुओं व लोगों को किया जागरूक
  मथुरा । ब्रज की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को स्वच्छ, सुंदर और संरक्षित रखने के उद्देश्य से संचालित ‘ब्रज वैभव अभियान’ के अंतर्गत रविवार को सूर कुटीर चंद्र सरोवर, परासौली में स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया । 
   ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महाभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की प्रेरणा हार्टफुलनेस के मार्गदर्शक पद्म भूषण कमलेश डी0 पटेल के उस दृष्टिकोण से जुड़ी है जिसमें आंतरिक परिवर्तन के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को भी महत्वपूर्ण माना गया है, ‘ब्रज वैभव अभियान’ के माध्यम से स्वच्छता, सेवा, जागरूकता और जनसहभागिता को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है ।
   अभियान की शुरुआत सुबह आठ बजे सामूहिक ध्यान से हुई, इसके बाद सुबह 8ः30 बजे से स्वयंसेवकों ने चंद्र सरोवर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर कचरा एकत्र किया और परिसर की सफाई की, इस दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करते हुए अपील की गई कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक, दुकानदार, श्रद्धालु और तीर्थयात्री की सामूहिक जिम्मेदारी है, अभियान में मथुरा के साथ ही आगरा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, इगलास (अलीगढ़), देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हार्टफुलनेस के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और ब्रजभूमि की सेवा में योगदान दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2045467
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.