कौशाम्बी की चायल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे एडवोकेट कीर्तिमान सिंह
कौशाम्बी की चायल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे एडवोकेट कीर्तिमान सिंह
-आजाद अधिकार सेना ने कीर्तिमान सिंह पर जताया भरोसा, किया प्रत्याशी घोषित
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2027 में विधानसभा चुनावी मैदान में आजाद अधिकार सेना द्वारा पूरे दमखम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का ऐलान कर दिया गया है, पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीटों में से लगभग एक सैंकड़ा से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है, इसी श्रृंखला में पार्टी द्वारा अभी तक लगभग 45 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है, शुक्रवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जनपद कौशाम्बी के चायल विधानसभा क्षेत्र से इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता कीर्तिमान सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है ।(8).jpg)
आगामी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है, इसके साथ ही आजाद अधिकार सेना के आलाकमान ने प्रदेशभर में सम्भावित प्रत्याशियों की घोषणा करना भी शुरू कर दिया है, इसी क्रम में जनपद कौशाम्बी के चायल विधानसभा क्षेत्र 253 से सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद में विधिक सेवा प्रदान कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कीर्तिमान सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है, पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की जानकारी दी है ।
जनपद कौशाम्बी के चायल विधानसभा क्षेत्र से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी एडवोकेट कीर्तिमान सिंह लंबे समय से इलाहाबाद हाईकोर्ट में करीबन एक दशक से विधिक सेवा प्रदान करते हुए गरीब, असहाय व निम्न वर्ग के लोगों के हित में कार्य करते हुए न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करते रहते हैं, आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा है कि एडवोकेट कीर्तिमान सिंह आजाद अधिकार सेना के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध की मुहिम और आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे ।















