डीएम एसएसपी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

डीएम एसएसपी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
   राया । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक चुनाव को निष्पक्ष एबं शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के लिये डीएम एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मतदान स्थल विकास खण्ड राया के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, विकास खण्ड मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाये गए है, दोपहर एक बजे तक बूथ संख्या 1 पर 160 मत पड़ चुके थे, वही बूथ संख्या 2 पर 110 लगभग वोट पड़ चुके थे।
  इस बार आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद सदस्य डॉ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने शशांक यादव आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के हरिकिशोर तिवारी औऱ समाजवादी पार्टी सर डॉ0 आकाश अग्रवाल चुनाव मैदान में है, साथ ही अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे है ।
   मतदान के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यबस्था के मध्य मतपेटियां सुरक्षित स्थान पर रखी जायेगी, 27 अक्टूबर को मतों की गणना होगी, दोपहर बलदेव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश मतदान स्थल पहुचे, उन्होंने दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों का लाभ भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा, वही समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी संजय लाठर ने अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे किए है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2071325
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.