रालोद ने सामाजिक समरसता सम्मेलन का किया आयोजन

रालोद ने सामाजिक समरसता सम्मेलन का किया आयोजन
-सम्मेलन में सामाजिक एकता व भाईचारे को मजबूत करने पर दिया गया जोर
   मथुरा । राष्ट्रीय लोकदल द्वारा शुक्रवार को सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया, सम्मेलन में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई, इस दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और जनसेवा के संकल्प को प्रमुखता से उठाया गया ।
  इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वालों में एडवोकेट सोनपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, लाखन सिंह, महाराज सिंह, सचिन चौधरी, हिमाचल सिंह, सोनू शर्मा और मनोज गौतम शामिल रहे, सभी नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों व विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।
   नवागत सदस्यों ने कहा कि वे राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे, किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे, उन्होंने सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने, विभिन्न वर्गों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने और क्षेत्र के विकास में योगदान देने को अपनी प्राथमिकता बताया ।
   मुख्य अतिथि ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी वर्गों के बीच सहयोग, सद्भाव और भाईचारा आवश्यक है, ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को एक मंच पर लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है, उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया, राष्ट्रीय लोकदल का यह सम्मेलन नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने, सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की दिशा में आयोजित किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2071331
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.