पुरानी पेंशन व शिक्षक हितों के मुद्दे का मतदान पर दिखा असर

पुरानी पेंशन व शिक्षक हितों के मुद्दे का मतदान पर दिखा असर
   मथुरा । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए विकास खंड चौमुहां में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गई, शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही कड़े सुरक्षा घेरे में मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक बिना किसी व्यवधान के लगातार चलता रहा, लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं में विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में, गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला ।
   क्षेत्रीय प्रशासन और चुनाव आयोग के निर्देशों के पालन में विकास खंड कार्यालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था, मतदाताओं की सहूलियत और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्नातक और शिक्षक वर्ग के मतदाताओं के लिए पूरी तरह अलग-अलग मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, जहां भारी मात्रा में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समय-समय पर बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया, मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने के बाद जागरूक मतदाताओं ने अपनी राय रखी ।
   शिक्षक डॉ0 गिर्राज सिंह ने मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह चुनाव सीधे तौर पर शिक्षकों के भविष्य से जुड़ा है, उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बार केवल उसी प्रत्याशी के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जो धरातल पर शिक्षक हितों की रक्षा करने का माद्दा रखता हो और जो लंबे समय से चली आ रही श्पुरानी पेंशन योजनाश् को दोबारा शुरू कराने के लिए प्रतिबद्ध हो ।
   मतदान के दौरान राजनैतिक दलों के दिग्गजों और समर्थकों का जमावड़ा भी ब्लॉक कार्यालय के बाहर देखने को मिला, इसी क्रम में मतदान केंद्र का दौरा करने पहुंचे भाजपा नेता शोभाराम शर्मा ने चुनावी माहौल को पूरी तरह भाजपा के पक्ष में बताया, उन्होंने दावा किया कि आगरा खंड की दोनों सीटों स्नातक और शिक्षक पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बेहद भारी मतों के अंतर से एकतरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 
  प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विकास खंड चौमुहां के अंतर्गत इस चुनाव में कुल मिलाकर कुल 544 पंजीकृत शिक्षक मतदाताओं में से 300 ने अपने मत का प्रयोग किया, वही 139 पंजीकृत स्नातक मतदाताओं में से 83 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, शाम चार बजे जैसे ही मतदान का समय समाप्त हुआ, पोलिंग पार्टियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी, पहली बार वोटर बने युवाओं ने कहा कि उच्च शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को ध्यान में रखकर उन्होंने अपना पहला एमएलसी वोट डाला है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2071332
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.