रिफाइनरी पुलिस ने गिरफ्तार किया वाहन चोर

रिफाइनरी पुलिस ने गिरफ्तार किया वाहन चोर 
  मथुरा । थाना रिफाइनरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल निगम पुत्र राहुल, उम्र 19 वर्ष निवासी राजपुर चुंगी, थाना सदर बाजार, जनपद आगरा के रूप में हुई है। 
   पुलिस के अनुसार को रात करीब 8ः30 बजे कोयला अलीपुर कट, बरेली हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, इस दौरान मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित आरोपी सोहेल निगम को गिरफ्तार कर लिया गया, उसके कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या यूपी 86 एक्यू 6219 बरामद हुई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर, उपनिरीक्षक बबलू कुमार, उपनिरीक्षक पविन्द्र कुमार, आरक्षी नितेश मलिक और आरक्षी रितिक शामिल रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2071328
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.