वृंदावन : बिना सत्यापन के बाइक राइडर्स पर उठे सवाल, सुरक्षा पर खतरा

वृंदावन : बिना सत्यापन के बाइक राइडर्स पर उठे सवाल, सुरक्षा पर खतरा
  वृंदावन (मथुरा) । शहर में बिना सत्यापन के बाइक राइडिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं, लोगों का कहना है कि यह व्यवस्था बड़ा बवाल खडा कर सकती है, जब ऑटो, ई रिक्शा चालकों तक के सत्यापन पर पुलिस का इतना जोर है तो बाइक राइडर्स पर इतनी मेहरबानी ठीक नहीं है,  वृंदावन सिविल सोसाइटी का कहना है कि धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए इसलिए पुलिस प्रशासन को बाइक राइडर्स का सत्यापन कराने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ।
  वृंदावन सिविल सोसाइटी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बाइक राइडर्स के सत्यापन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, इतना ही नहीं, संस्था ने शहर में बढ़ते अवैध ई-रिक्शा, तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और विवाद की घटनाओं पर भी चिंता जताई है, वृंदावन में प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच शहर की यातायात व्यवस्था पहले से ही चुनौती बनी हुई है, ऐसे में यात्रियों को बाइक पर बैठाकर ले जाने वाले राइडर्स के सत्यापन का मुद्दा अब उठने लगा है, शिकायती पत्र सौंपने के दौरान अभय वशिष्ठ, धनेन्द्र अग्रवाल, बॉबी, अमित शर्मा, तपेश पाठक, योगेंद्र गोस्वामी, विनय गोस्वामी और रवि यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
   वृंदावन सिविल सोसाइटी ने इस संबंध में वृंदावन कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर पुलिस प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, संस्था का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाइक राइडर्स की पहचान, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के जरूरी दस्तावेज और परिवहन संबंधी नियमों के अनुपालन की जांच की जानी चाहिए, संस्था ने मांग की है कि यदि कोई व्यक्ति बिना आवश्यक दस्तावेज या निर्धारित अनुमति के यात्रियों को बाइक पर बैठाकर परिवहन का कार्य कर रहा है, तो उसके मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, साथ ही शहर में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या को लेकर भी चिंता जताई गई है, संस्था का आरोप है कि कुछ ई-रिक्शा चालकों द्वारा तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और विवाद करने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2079339
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.