राष्ट्रीय हनुमान दल के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में की सहभागिता

राष्ट्रीय हनुमान दल के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में की सहभागिता 
   मथुरा । राष्ट्रीय हनुमान दल के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मथुरा से सैकड़ों कार्यकर्ता गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल धाम के लिए रवाना हुए, कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिला, इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 नरेंद्र रावत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।
   मथुरा से रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं में राकेश बंसल, रामप्रकाश शर्मा, अखिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, लोकेश शर्मा, टीकाराम शर्मा, सुमित, अमित, चंद्रशेखर सिंह, कुलदीप लवानिया, मोहित अग्रवाल, देवेंद्र चौधरी, हरिओम चौधरी, मुकेश कुमार, राजकुमार, अशोक कुमार, मुरलिया शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की, इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा, राष्ट्रीय हनुमान दल स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2079330
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.