शीर्षासन मुद्रा में लगाई श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा
शीर्षासन मुद्रा में लगाई श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा
मथुरा । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में संगठन के संरक्षक एवं कैप्टन (सेवानिवृत्त) पूरन सिंह ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को प्रातः 9 बजे श्री दानघाटी गोवर्धन से शीर्षासन मुद्रा में श्री गिरिराज महाराज की सात कोसी परिक्रमा का शुभारंभ मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से किया, कर्नल तेजवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं पुनर्वास अधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर उनका उत्साहवर्धन किया, बड़ी संख्या में मौजूद पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भारत माता, वन्दे मातरम के नारों के उदघोष से योग साधक को सम्मानित कर, मनोबल बढ़ाया ।.jpg)
जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय योग साधक प्रतिदिन 500 मीटर की दूरी तय करेंगे और 35 से 40 दिनों में सात कोसीय परिक्रमा को पूरी करेंगे, परिक्रमा की समाप्ति पर पांच घंटे शीर्षासन का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह ने की तथा संचालन डॉ0 रमेश चन्द पूर्व जेसीओ ने किया, कर्नल तेजवीर सिंह, बलबीर, विजयपाल सिंह, भगवान सिंह, विक्रम सिंह, बलदेव सिंह, हरिओम शर्मा, मकरध्वज, किशन आचार्य, सत्यभान, सुखवीर, मुकुटपाल, जुगेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, पृथ्वी सिंह, सहदेव सिंह, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे ।(47).jpg)















