राया में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर बढ़ी बेचैनी

राया में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर बढ़ी बेचैनी
-स्थानीय लोगों ने आवास ध्वस्त होने की आशंका के चलते रुकवाया काम
   राया । कस्बा में कोयल रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और अंडरपास निर्माण की कार्रवाई के बीच आसपास रहने वाले लोगों में अपने आवास और दुकानों के टूटने का डर सताने लगा है, रेलवे द्वारा आवासों और दुकानों के आसपास निशान लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है, इसी को लेकर सोमवार सुबह महिलाओं ने एकजुट होकर रेलवे के निर्माण कार्य का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया, इससे मौके पर काफी देर तक हलचल बनी रही।
   रेलवे कार्य रुकने की सूचना पर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता, सेक्शन इंजीनियर और आरपीएफ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, अधिकारियों ने हंगामा कर रही महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने का प्रयास किया, करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद रेलवे अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने पर महिलाएं शांत हुईं, इसके बाद निर्माण स्थल पर दोबारा खुदाई का कार्य शुरू हो सका ।
   मौके पर पहुंचे रेलवे के मंडल सहायक अभियंता बी0पी0 भारती ने स्थानीय महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा चिह्नित अतिक्रमण को लोग दो दिन के भीतर स्वयं हटा लें, उन्होंने आवागमन की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया, रेलवे अधिकारी के अनुसार, यदि निर्धारित दो दिन के भीतर चिह्नित अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो रेलवे नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकता है, अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल विरोध समाप्त हो गया और निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया ।
   राया मे रेलवे द्वारा कराये जा रहे निर्माण मे बाधा बन रहे बिधुत विभाग के लगभग 15 पोल क़ो स्थानांतरण कराने क़ो लेकर रेलवे के मंडल सहायक अभियंता एवं सेक्सन इंजीनियर द्वारा विधुत उपखण्ड अधिकारी से चर्चा कर विधुत पोल क़ो हटाने पर चर्चा की गई जल्द ही विधुत पोल हटाए जायेंगे जिससे रेलवे के कार्य मे बाधा उत्पन्न नही हो, कोयल रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद अंडरपास निर्माण की कार्रवाई से आसपास के लोगों में आवागमन के साथ-साथ अपने आवासों और दुकानों को लेकर भी चिंता बनी हुई है ।
   रेलवे द्वारा लगाए गए निशानों के बाद लोग किसी बड़ी कार्रवाई की आशंका जता रहे हैं, सोमवार को महिलाओं के विरोध के बाद रेलवे अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी, फिलहाल रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है लेकिन स्थानीय लोगों की निगाहें अब आगे होने वाली कार्रवाई और आवागमन के लिए सड़क निर्माण पर टिकी हुई हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2079332
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.