डीएम, एसएसपी ने महावन तहसील में सुनी फरियाद

डीएम, एसएसपी ने महावन तहसील में सुनी फरियाद 
-सम्पूर्ण समाधान में मिलीं 10 शिकायत, 5 का हुआ निस्तारण
  मथुरा । तहसील महावन में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समाधान दिवस में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, वहीं शेष शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निष्पक्षता व गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं । 
  जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पीड़ितों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, भूमि विवाद और अवैध कब्जों के मामलों पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि चकरोड, गोचर भूमि, सरकारी जमीन और निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया, उन्होंने नागरिकों से बीएलओ के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2108840
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.