द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन की नई समय सारिणी जारी
द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन की नई समय सारिणी जारी
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्री 108 डॉ0 वागीश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश की आज्ञा अनुसार मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण होता है और उसी के तहत देव उठनी एकादशी से रामनवमी तक सायं काल दर्शन के समय में परिवर्तन हो जाता है।.jpg)
उन्होंने बताया कि कल 21 तारीख को देव उठनी एकादशी के दिन दर्शन का समय निम्न प्रकार रहेगा कृ प्रातःकाल की सभी झांकियां नियमानुसार खुलेंगी, उद्यापन के दर्शन सायं काल 7ः30 बजे होंगे, उसके बाद भोग, संध्या आरती और मंडप के दर्शन 8ः20 बजे होंगे, उसके बाद शयन के दर्शन होंगे और 10 बजे जागरण की झांकी खुलेगी, 11ः45 बजे तुलसी शालिग्राम का विवाह होगा और उसके बाद मंगला श्रृंगार और ग्वाल के दर्शन होंगे, राजभोग के दर्शन प्रातःकाल सुबह 4ः30 बजे से 5 बजे तक होंगे।
वहीं सायं काल से दर्शन के समय में परिवर्तन हो जाएगा, उत्थापन के दर्शन 3ः30 से 3ः50 बजे, भोग के दर्शन 4ः20 से 4ः40 बजे, संध्या आरती 4ः55 से 5ः10 बजे और शयन के दर्शन 6 बजे से 7 बजे तक होंगे अर्थात सायं काल के दर्शनों के समय में जो परिवर्तन होगा वह आधे घंटे का होगा, ठाकुर जी आधे घंटे पहले शयन में चले जाएंगे अर्थात 7ः30 बजे होने वाला शयन अब प्रतिदिन 7 बजे होगा और 4 बजे खुलने वाले दर्शन 3ः30 बजे खुलेंगे ।














