शिक्षक व चिकित्सक बदल सकते हैं ब्रज की स्वच्छता की तस्वीर
शिक्षक व चिकित्सक बदल सकते हैं ब्रज की स्वच्छता की तस्वीर
-ब्रज स्वच्छता अभियान के द्वितीय चरण का किया गया शुभारंभ
मथुरा । ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ के संकल्प के साथ गुरुवार को ब्रज स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत हुई, इस दौरान शिक्षक व चिकित्सकों के साथ संवाद कर अधिकारियों ने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की, डैम्पियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण हो या स्वच्छता जैसे सामाजिक कार्य, इन्हें किसी से जबरदस्ती नहीं कराया जा सकता ।
उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज की सोच और मानसिकता में बदलाव जरूरी है, शिक्षक और चिकित्सक समाज के ऐसे दो प्रमुख वर्ग हैं, जो इस दिशा में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में संस्कारों का निर्माण करता है जबकि चिकित्सक रोगों का निराकरण कर लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करता है, इन दोनों वर्गों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता का संदेश व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंच सकता है। हालाकि अब इस अभियान से समाज के अन्य वर्ग भी जुड़ रहे हैं। .jpg)
शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल सफाई कराना नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच और वातावरण में बदलाव लाना है, उन्होंने चिकित्सकों से भी स्वच्छ ब्रज अभियान को अपना अभियान बनाने का आह्वान किया, कहा कि यह काम आसान नहीं है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि प्रयासों से बदलाव जरूर होगा, अभियान को स्कूली छात्रों द्वारा घर घर तक पहुँचाने के कार्य पर चर्चा की गई, इस दौरान नगर निगम के उप नेता मुकेश सारस्वत ने अभियान में नगर निगम के स्वच्छता संबंधी प्रयासों की जानकारी दी ।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन प्रभारी ईको रेस्टोरेशन यूनिट मुकेश शर्मा ने किया, इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम, अपर नगर आयुक्त प्रियंका, डिप्टी सीएमओ डा0 भूदेव कुमार, आईएमए अध्यक्ष डा0 बी0 एस0 गोयल, डा जीतेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, हार्टफुलनेस से सुधाकरण बंदा, हैदराबाद से रामकृष्ण आदि मौजूद रहे, इस दौरान हार्टफुलनेस द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया ।















