थाना जैंत पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन शातिर
थाना जैंत पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन शातिर
-पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना पैसे दिये फरार हो गये थे तीन शातिर
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैत पुलिस ने पेट्रोल पंप से डीजल डलवाकर बिना भुगतान किए भागने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले का सफल अनावरण किया है, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, यह घटना बीते 17 नवंबर को सुबह करीब 11:20 बजे थाना जैत क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर घटित हुई थी ।.jpg)
इस संबंध में ग्राम गौरा, थाना छाता निवासी श्याम पुत्र चंदन ने 18 नवंबर को दोपहर 3:34 बजे थाना जैत में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस को बताया कि अज्ञात युवक वाहन में डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गए, शिकायत के आधार पर थाना जैत पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 783/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) में अभियोग पंजीकृत किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान प्रकाश में आए तीनों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने धर दबोचा ।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अतुल पुत्र महेंद्र उम्र 28 वर्ष निवासी तिगरा, थाना सेक्टर-56, जिला गुरुग्राम हरियाणा, मदन पुत्र मुकेश उम्र 25 वर्ष निवासी चित्राहट, थाना चित्राहट, जिला आगरा और प्रयांशू पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी सिलऊआ बुजुर्ग, थाना रामपुर, जिला जालौन के रूप में हुई है, पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इस तरह की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है या नहीं ।















