PUC के नए नियम लागू, नई निजी कार व बाइक को तीन साल तक राहत

PUC के नए नियम लागू, नई निजी कार व बाइक को तीन साल तक राहत
-वाहन की उम्र और श्रेणी के आधार पर तय होगा नवीनीकरण-विनोद दीक्षित
   मथुरा । वाहन मालिकों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी PUC को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 115 में संशोधन करते हुए PUC प्रमाण पत्र की वैधता अवधि वाहन के उत्सर्जन मानक, पहली बार पंजीकरण की तारीख और निजी या व्यावसायिक उपयोग के आधार पर निर्धारित की है, केंद्रीय मोटर वाहन (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 को 13 नवंबर 2026 को अधिसूचित किया गया और यह राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी हो गया है ।
  बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि नए नियमों से नए BS-6 निजी वाहनों के मालिकों को बार-बार प्रदूषण जांच कराने से राहत मिलेगी जबकि पुराने वाहनों के लिए नियमित जांच की व्यवस्था जारी रहेगी, उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहन की श्रेणी और PUC प्रमाण पत्र की समाप्ति तिथि की जानकारी अवश्य रखें, नए नियमों के अनुसार पहली बार पंजीकरण की तारीख से छह वर्ष तक पुराने BS-6 निजी वाहनों के PUC प्रमाण पत्र की वैधता तीन वर्ष होगी, छह वर्ष से अधिक और दस वर्ष तक पुराने वाहनों के लिए यह अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है, दस वर्ष से अधिक पुराने BS-6 निजी वाहनों को प्रत्येक छह महीने में प्रमाण पत्र का नवीनीकरण कराना होगा, वाहन की उम्र की गणना उसके पहली बार पंजीकरण की तारीख से की जाएगी। 
  विनोद दीक्षित ने बताया कि नए नियम लागू होने से पहले जारी PUC प्रमाण पत्रों की वैधता अपने आप नहीं बढ़ेगी, ऐसे प्रमाण पत्रों पर नई समय सीमा उनके लागू संशोधन के बाद पहली बार नवीनीकरण कराने पर प्रभावी होगी इसलिए वाहन मालिक अपने मौजूदा प्रमाण पत्र पर दर्ज समाप्ति तिथि को नजरअंदाज न करें, नए नियमों में प्रमाण पत्र के नवीनीकरण की प्रभावी तारीख को लेकर भी स्पष्ट प्रावधान किया गया है, यदि वाहन मालिक मौजूदा PUC प्रमाण पत्र की समाप्ति से 10 दिनों के पहले नवीनीकरण कराता है, तो नया प्रमाणपत्र पुराने प्रमाण पत्र की समाप्ति तिथि से प्रभावी होगा, इससे पहले की वैधता अवधि का नुकसान नहीं होगा।
  उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ी जिम्मेदारी है, वाहन मालिक अपने वाहन की आरसी, उत्सर्जन मानक और PUC प्रमाणपत्र की वैधता की जांच करें, निर्धारित समय पर नवीनीकरण कराएं और वाहन के प्रदूषण स्तर को नियंत्रित रखने में सहयोग दें, उन्होंने कहा कि बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति यातायात सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, वाहन चालकों की जागरूकता से ही स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित यातायात का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2107464
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.