नगर निगम के दावों पर सवाल, शौचालयों पर लटके ताले

नगर निगम के दावों पर सवाल, शौचालयों पर लटके ताले
  मथुरा । नगर निगम प्रशासन स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन शहर की जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट है, शहर के बीचोंबीच कोतवाली थाने के बराबर स्थित सार्वजनिक शौचालय इसकी एक बानगी है, यहां चारों तरफ कूड़े और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, गायें उसी गंदगी में मुंह मारती नजर आ रही हैं जबकि महिला शौचालय के प्रवेश द्वार पर ताला लटका हुआ है ।
    यह बदहाली केवल एक सार्वजनिक शौचालय तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के अधिकांश सार्वजनिक शौचालयों का यही हाल है, महिला शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं और पुरुष शौचालय खुले होने के बावजूद गंदगी के कारण इस्तेमाल करने योग्य नहीं हैं, ऐसे में सार्वजनिक शौचालय मौजूद होने के बावजूद लोगों को शौच जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
   हैरानी की बात यह है कि इन शौचालयों के निर्माण पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं और इनके रखरखाव पर भी सरकारी धन खर्च हो रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है, न नियमित सफाई दिखाई देती है और न ही शौचालयों का उचित रखरखाव होता है, आसपास जमा कूड़े को देखकर भी साफ है कि यह एक-दो दिन की गंदगी नहीं है, एक तरफ नगर निगम स्वच्छता के दावे करता है और खुले में शौच करने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाता है ।
  वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक शौचालयों की यह स्थिति लोगों के सामने मजबूरी खड़ी कर रही है। जब महिलाओं के लिए बने शौचालयों पर ताले लटके हों और पुरुष शौचालय गंदगी के कारण इस्तेमाल करने लायक न हों, तो लोग आखिर जाएं तो कहां जाएं ? नगर निगम के दावों और जनता को मिल रही सुविधाओं के बीच का अंतर मथुरा के सार्वजनिक शौचालयों की यह तस्वीर खुद बयां कर रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2107469
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.