सामूहिक विवाह समारोह में 33 जोड़ों की सम्पन्न हुई शादी
सामूहिक विवाह समारोह में 33 जोड़ों की सम्पन्न हुई शादी
मथुरा । प्रजापति विकास समिति के तत्वावधान में देव उठान एकादशी पर 21 वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन महाविद्या रामलीला मैदान में हुआ जिसमें 33 जोड़े वैदिक रीति रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे, इस दौरान विधायक श्रीकांत शर्मा एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कपिल लोधी सहित अन्य अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया, विवाह स्थल पर मंगलगीतों और वैवाहिक रस्मों के बीच उत्सव का माहौल रहा ।.jpg)
इससे पूर्व देवउठान एकादशी पर जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा, समिति ने प्रत्येक जोड़े को आवश्यक घरेलू सामान, उपहार, चांदी के आभूषण दिए, सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष मांगीराम प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, सभी जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया, आयोजन में समाज के लोगों ने सहयोग करते हुए नवदंपतियों के नए जीवन की शुरुआत को यादगार बनाया, मथुरा प्रसाद, विजेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, डा0 सत्यवीर, सतीश, रेवती लाल, ओमप्रकाश गोला, मूल चन्द्र आदि मौजूद रहे ।















