सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में 6 जोड़ों ने शुरू किया दाम्पत्य जीवन

सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में 6 जोड़ों ने शुरू किया दाम्पत्य जीवन 
  मथुरा । शनिवार को उत्तम सेवा समिति के तत्वावधान में देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर 8वें वार्षिक सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन शिवराम सिंह रिसोर्ट, सतोहा रोड, पालीखेड़ा चौक में किया गया, इस दौरान छह जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं हर्षाेल्लास के साथ संपन्न कराया गया, सम्मेलन की विशेष बात यह रही कि समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया। 
   कमेटी द्वारा विवाह सम्मेलन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री एवं गृहस्थी का सामान प्रदान कर नवदंपतियों को नई जिंदगी की शुरुआत में सहयोग दिया गया, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सर्वसमाज की एकता को बढ़ावा देना रहा, सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में आर्थिक सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी और एकजुटता का प्रेरणादायक संदेश देते हैं ।
   कार्यक्रम में उत्तम सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम चौधरी, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, पार्षद अभिजीत चौधरी, अरुण रावल, पवन दुबे, महिपाल, सुजान सिंह, बीना देवी, एडवोकेट चंचल, भगवान सिंह प्रधान, राम गोपाल काका, सुजीत प्रधान एवं लाल सिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम में अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए समिति के इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2108842
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.