राया ब्लॉक में 22 से चलेगा पल्स पोलियो अभियान
राया ब्लॉक में 22 से चलेगा पल्स पोलियो अभियान
-पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की ड्राप
मथुरा । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राया क्षेत्र में 22 नवंबर से 30 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत रविवार 22 नवंबर को पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी जबकि सोमवार 23 नवंबर से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी ।.jpg)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 विपिन कुमार नें अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूटना नहीं चाहिए, हालांकि भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं, ऐसे में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता बेहद जरूरी है, डॉ0 विपिन कुमार ने नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है ।















