स्व जनगणना कार्यक्रम में अहम भूमिका अदा करेगा फेम

स्व जनगणना कार्यक्रम में अहम भूमिका अदा करेगा फेम 
  मथुरा । फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक होटल सीपी पैलेस, खंदारी आगरा में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य योजना बनाई गई, सर्वप्रथम फेम स्व जनगणना के लिए एक अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करेगा एवं व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करेगा ।
  बैठक में घोषणा की गई है कि व्यापारियों की आगामी समस्या डिजिटल पेमेंट पर लगाए गए टैक्स जिसको अभी टाला गया है, फेम ऐसे किसी भी टैक्स लगाए जाने का विरोध करेगा एवं उसके लिए उचित फोरम पर व्यापारियों की इस समस्या को उठायेगा, इसके अलावा विभिन्न बाजारों में संपर्क करके व्यापारियों की जो भी स्थानीय समस्याएं हैं, उन पर भी फेम अधिकारियों से संपर्क कर उनका समाधान कराएगा, बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश खुराना, जिला महामंत्री बृजेश पंडित, माधव मोहन बंसल कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह कुक्कू उपाध्यक्ष, प्रेम शर्मा मंत्री, मनोज खंडेलवाल, रूपेश कुमार अग्रवाल, अमन आदि सदस्य उपस्थित रहे, महामंत्री बृजेश पंडित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2108839
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.