मथुरा के चार डिप्टी एसपी का तबादला, चार नए आये मथुरा
मथुरा के चार डिप्टी एसपी का तबादला, चार नए आये मथुरा
-प्रदेश के 144 डिप्टी एसपी की तबादला सूची में मथुरा के चार अधिकारी शामिल
मथुरा । उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है, प्रदेश में 144 डिप्टी एसपी (डीएसपी) के तबादले कर दिए गए हैं, एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है, तबादला आदेश जारी होने के बाद कई अधिकारियों को नई जगह तैनाती दी गई है ।.jpg)
भूषण वर्मा को मथुरा से जौनपुर भेजा गया है, वहीं धर्मेन्द्र सिंह का तबादला मुरादाबाद के लिए कर दिया गया है, सुमन कनौजिया का तबदाला आगरा हुआ हैं जिन्हें एसीपी आगरा बनाया गया है, अनिल कुमार सिंह का तबादला बदायूं हुआ है, वहीं चमन सिंह चावडा को भदोही से मथुरा भेजा गया है, एसीपी आगरा देवीश सिंह को भी मथुरा भेजा गया है, कानपुर देहात में तैनात राजीव सिरोही का तबादला भी मथुरा किया गया है और हापुड से अनीता चौहान को मथुरा भेजा गया है ।















