आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखें-डॉ0 नरेंद्र सिंह

आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखें-डॉ0 नरेंद्र सिंह
  मथुरा । राष्ट्रीय हनुमान दल की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कैंप कार्यालय मथुरा पर आयोजित की गई, बैठक में संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के फोटो को लेकर शहर में हुई घटना पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय हनुमान दल की ओर से चतुर्वेदी समाज एवं समस्त हिंदू समाज से आपसी सम्मान, भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की गई, बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फोटो पूरे शहर में घुमाया गया, वह अशोभनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। 
   राष्ट्रीय हनुमान दल इस प्रकार के कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म की अलख जगाने वाले संत हैं, भगवान श्रीकृष्ण समस्त सनातनियों के आराध्य हैं और उनकी छवि प्रत्येक सनातनी की अंतरात्मा में बसी हुई है, प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चतुर्वेदी समाज सहित समस्त हिंदू समाज से विनम्र अपील है कि आपसी सम्मान, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखें, किसी भी विषय पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन उनका समाधान संवाद और मर्यादा के साथ होना चाहिए, किसी की छवि को अपमानित करना उचित नहीं है ।
  उन्होंने प्रशासन से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का सम्मान हमारी पहचान और संतों का सम्मान हमारी संस्कृति है, बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज मोहित अग्रवाल, ब्रज क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम चौधरी, ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशाल पाराशर, ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष टीकाराम शर्मा, जिला मंत्री दलवीर चौधरी, जिला संरक्षक भूपेंद्र चौधरी एवं हमीर सिंह पहलवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2109702
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.