पुलिस ने बरामद कर लौटाये 10 लाख रुपये और दो मोबाइल, हुई प्रशंसा

पुलिस ने बरामद कर लौटाये 10 लाख रुपये और दो मोबाइल, हुई प्रशंसा
-गांव बाघर्रा निवासी मनोज के सड़क दुर्घटना में गुम हो गये थे रुपये व मोबाइल
    मथुरा । थाना नौहझील पुलिस द्वारा दुर्घटना में गुम हुए प्रापर्टी डीलर के रुपयों व मोबाइलों को ढूंढ़कर वापस करते हुए ईमानदारी की मिशाल पेश की है, जिसपर स्थानीय लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की है, गांव बाघर्रा निवासी प्रापर्टी डीलर मनोज पुत्र खुशाल सिंह अपनी कार से अलीगढ़ के जेवर से प्लाट की डील कर वापस अपने घर आ रहा था, मथुरा रोड़ स्थित हौद पोखर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और खंबा टूट गया था ।
      सूचना पर यमुना पुल चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और मनोज को सकुशल बाहर निकाला, मनोज ने बताया कि गाड़ी में दस लाख रुपए व दो टच मोबाइल थे जो नहीं मिले हैं, पुलिस टीम ने काफी खोजबीन करने के बाद दस लाख रुपए व दोनों मोबाइल बरामद कर मनोज को सौंप दिये, पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आदेश कुमार, हैड कांस्टेबल बलराम, शुशील, कांस्टेबल यशवीर मलिक, गौतम सिंह व पीआरडी श्रीनिवास शामिल थे, पुलिस की इस ईमानदारी पर नौहझील ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता, सरपंच राजू गुप्ता, मनीष जिंदल, रवि अग्रवाल, उमाकांत कटारा, हुकम पुरोहित आदि ने खुशी जाहिर की है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392741
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.