किस्सागोई दास्तान ए काकोरी 22 जनवरी को होगा आयोजन

किस्सागोई दास्तान ए काकोरी 22 जनवरी को होगा आयोजन
   मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 22 जनवरी को स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े काकोरी कांड पर किस्सागोई का आयोजन किया जा रहा है, डा हिमांशु बाजपेयी और वेदांत भारद्वाज अपने साथी कलाकारों के साथ किस्सागोई के माध्यम से इस ऐतिहासिक घटना को धार्मिक नगरी मथुरा में याद करेंगे। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में काकोरी कांड अहम घटनाक्रम के रूप में दर्ज है । 
    क्रांतिकारियों ने सरकारी खजाने की लूट को ट्रेन में अंजाम देते हुए अपने इरादों को अंग्रेजी हुकूमत के समक्ष जाहिर किया था। इस कांड के लिए रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्रनाथ्, ठाकुर रोशन सिंह साहित दस क्रांतिकारियों को याद किया जाता है। इस क्रांतिकारी घटना पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने विस्तार से लिखा है, इस इतिहासिक घटना को डेम्पियर नगर स्थित पाच्चजन्य प्रेक्षाग्रह में किस्सागोई के माध्यम से पेश किया जाएगा, परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को डा0 हिमांशु बाजपेयी और वेदांत भारद्वाज साथी कलाकारों के साथ संगीतमय दास्तान ए काकोरी किस्सागोई पेश करेंगे। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इस संगीतमय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण हैँ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392740
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.