मथुरा जिले में पीएम सूर्य घर योजना की गति है बेहद धीमी 

मथुरा जिले में पीएम सूर्य घर योजना की गति है बेहद धीमी 
-सीडीओ मनीष मीना ने दिये निर्देश, लोगों को दें योजना का लाभ
    मथुरा । जनपद स्तरीय पीएम सूर्य घर योजना की की प्रगति बढ़ाने पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए। इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचे, वहीं इस योजना के वेंडर्स को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों को इसके लाभ व योजनाओं की जानकारी दी जाए, यह निर्देश सीडीओ मनीष मीना ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए दिए । 
    साथ ही उन्होंने योजना के अंतर्गत लोन के संबंध में वेंडर्स से जानकारी चाही गई जिस पर वेंडर्स द्वारा अवगत कराया गया कि बैंकों द्वारा आईटीआर  मांगा जा रहा है जवकि नियमानुसार यह आवश्यक नहीं है, इस पर सीडीओ ने लीड बैंक कनेरा बैंक के एलडीएम  को इसके संबंध में पूरी जानकारी पृथक से बैंक द्वारा अब तक कितने लोन वितरण किये गए है का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि कोई भी निरीक्षण लबित न रहें, समय से निरीक्षण निस्तारण किया जाये।
     परियोजना अधिकारी नेडा संतोष कुमार को निर्देश दिए गए कि खंडवार लंबित निरीक्षण की प्रगति प्रस्तुत करें जिससे खंडवार निरीक्षण लंबित की समीक्षा के जा सके। यह भी निर्देश दिए गये की आगामी बैठक में अधिशासी अभियंता टेस्ट को भी बैठक में बुलाया जाये। सभी वेंडर्स को कैम्प लगाए जाने के लिए रोस्टर तैयार किया जाए। जिससे अधिक रेजिस्ट्रेशन किये जा सके वेंडर्स को अधिक के अधिक उपलब्ध कराई गई सूची से वेंडर्स सिलेक्शन करायें।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393903
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.