भूमिगत जल के अवैध दोहन की रोकथाम को होगी कार्यवाही

भूमिगत जल के अवैध दोहन की रोकथाम को होगी कार्यवाही
-सीडीओ ने सभी कारोबार कर्ताओं को जारी किया नोटिस, दी चेतावनी
   मथुरा। भूमिगत जल संरक्षित, नियंत्रित करने एवं भूमिगत जल का सतत प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उसे दोनों परिमाणात्मक और गुणात्मक स्थ्यित्व प्रदान करने के लिए, विशेष रूप से भूजल संकट ग्रस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भूजल संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया गया है एवं औद्योगिक, वाणिज्यिक, अवसंरचनात्मक व सामूहिक उपयोगकर्ताओं को भूजल निष्कर्षण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र पंजीकरण का प्रावधान किया गया है। 
    मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने अवगत कराया है कि समस्त औद्योगिक, वाणिज्यिक, अवसंरचनात्मक परियोजनाओं और सामूहिक उपयोगकर्ताओं यथा आरओ प्लांट, कार वॉशिंग सेंटर, होटलों, लोजों, रिसोर्टाे, निजी चिकित्सालयों, परिचर्चा गृहों, कारोबार प्रक्षेत्रों, माल्स, वाटर पार्क आदि महित मौजूदा, एवं प्रस्तावित भूजल उपयोगकर्ताओं को सूचित किया है कि दो लाख से पांच लाख तक का जुर्माना और छह माह से एक वर्ष तक का कारावास के साथ दण्डित किया जा सकने का प्रावधान अथवा दोनों दण्ड निर्धारित किये गए हैं। श्रेणी के सभी भूगर्भ जल उपयोगकर्ता तत्काल भूगर्भ जल विभाग के वेब पोर्टल पर दिशा निर्देश देते हुये निवेश मित्रा के माध्यम से सभी वांछित तकनिकी रिपोर्ट व सम्बन्धित शपथ पत्रों सहित ऑन लाईन आवेदन कर अनापत्ति प्रमाण पत्र, पंजीकरण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392610
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.