गंगा दशहरा : श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा : श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
-ब्रज के कुड सरोवरों में सुबह से ही बड़ी संख्या में लगी रही आस्थावानों की भीड
   मथुरा। दशहरा के पावन पर्व पर गुरुवार को ब्रज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लाखों लोगों ने यमुना में स्नान किया। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन किये। पुलिस प्रशासन के साथ ही मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी भीड़ प्रबंधन में जुटे रहे, वहीं गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सुबह से ही लाखों श्रद्धालु यमुना के घाटों पर स्नान को पहुंच गए। स्नान के बाद दान पुण्य कर्म करते हुए वृंदावन में भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। 


    मथुरा शहर में द्वारिकाधीश महाराज और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में लोगों ने आराध्य के दर्शन किए। इधर, बरसाना में भी लाखों लोग राधा रानी के दर्शन को पहुंचे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए घाटों पर तैराकों की भी व्यवस्था की गई जिससे कि होने वाली घटना से बचा जा सके, मथुरा में विश्राम घाट और आसपास के करीब एक दर्जन घाटों पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वृंदावन, गोकुल आदि में भी यमुंना घाटों पर श्रद्धालुओं ने बडी संख्या में स्नान किया। गावों से दूर दराज के क्षेत्रों से लोग बडी संख्या में स्नान करने यमुना घाटों पर पहुंचे, इसके अलावा कुंड और सरोवरों में भी बडी संख्या में लोगों ने स्नान किया, जगह-जगह शीतल पेयजल की प्याउ लगाई गईं, लोगों ने ठंडी वस्तुओं का दान किया।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393377
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.